Chitragupta Temple – चित्रगुप्त मंदिर




  1. Hindi
  2. English


The only temple in Khajuraho dedicated to the Sun god which features the Sun god standing on a chariot driven by seven horses in the main sanctum. Its a beautifully carved temple which in terms of style can be put between Vishwanath Temple & Kandariya Mahadev Temple.

खजुराहो के मंदिरों में सूर्य देव का यही एकमात्र मंदिर है। मंदिर के भीतर मुख्य भाग में सात अश्वों के रथ पर खड़े सूर्य देव की एक मूर्ति है। यह मंदिर शिल्पकला का एक बढ़िया नमूना है जिस पर इसके शिल्पकारों ने मेहनत और दिल से काम किया था। स्टाईल के अनुरूप इसको विश्वनाथ मंदिर और कन्दरिया महादेव मंदिर के मध्य रखा जा सकता है।




12 Comments on —» Chitragupta Temple – चित्रगुप्त मंदिर

  1. हम लाला लोगों के भगवान जी हैं ये..अतः नमोः नमस्कार!!

  2. bahut hi sundar hai! :) and i liked the angle… awesome

  3. nice!!

  4. amar jyoti on 9th July 2009 at 0942 hours:  

    ye chitrgupt ka mandir hai ya surya ka? mere vichaar se to ye dono alag-alag devta hain.

  5. फोटो बहुत अच्छी है।
    ओरिजिनल भी अच्छी ही आयी रही होगी, इतनी एक्स्ट्रा शार्प बनाने की क्या जरूरत पड़ गयी :)

  6. bahut sundar

  7. समीर जी ऐसा है तो हम भी नमस्कार करे देते हैं! :)
     
    अमर ज्योति जी, इस मंदिर का नाम चित्रगुप्त मंदिर है और यह सूर्य का मंदिर है। अब ऐसा नाम क्यों रखा गया यह तो मंदिर बनवाने वाले चंदेल राजा ही बता सकते थे! :) वैसे पौराणिक कथाओं के अनुसार जीबन मृत्यु का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रगुप्त (कदाचित्‌ जिनकी ओर आपका इशारा है) की उत्पत्ति ब्रह्मा से सूर्य के प्रताप द्वारा हुई थी, ऐसा मैंने पढ़ा था कहीं।
     
    मिश्रा जी, ये शार्पनेस नहीं है, फोटो में टोनल कॉन्ट्रास्ट ठीक किया था जिस कारण डिटेल आदि साफ़ दिखाई देती हैं, शार्पनेस से बिलकुल ऐसा मामला नहीं बनता हर जगह समान रूप से जैसा टोनल कॉन्ट्रास्ट से बनता है वरन्‌ शार्पनेस से कई जगह फोटो खराब होने का अंदेशा भी रहता है! :)
     
    Thanks for liking the photo Sakhi, Reema, Sanjay bhai. :)

  8. टोनल एडज्स्टमेंट से छवि साफ तो हो गई है, लेकिन चित्र डरावना सा हो गया. मुझे ऐसे रंगो से डर लगता है! शायद इस वजह से…

  9. अति सुन्दर चित्र……आभार

  10. चित्र बहुत ही खूबसूरत है. खजुराहो में ब्रह्मा का मंदिर भी है.

  11. पंकज, ये रंग टोनल कॉन्ट्रास्ट का नतीजा नहीं हैं, ये तो इस फोटो में सेपिआ जैस इफेक्ट देते हुए रंग को गोल्डन सा बना दिया और आकाश पीछे स्लेटी रंग का कर दिया। टोनल कॉन्ट्रास्ट से रंग ऐसा नहीं बदलता! ;) ऐसा इफेक्ट पहले यहाँ छापी गई बुडापेस्ट के संत स्टीफन के बसिलिका की फोटो में भी दिया था। :)
     
    फोटो पसंद करने के लिए धन्यवाद शर्मा जी। :)
     
    सुब्रमणियन जी, जिस मंदिर की बात आप कर रहे हैं वह जवारी मंदिर है और वह विष्णु का मंदिर है जिसमें ब्रह्मा और शिव की भी प्रतिमाएँ हैं, यानि त्रिदेव की लेकिन मंदिर विष्णु को समर्पित है क्योंकि मंदिर के बीचो बीच प्रधान स्थान पर विष्णु की प्रतिमा (या यूँ कहें कि प्रतिमा के अवशेष) है। अब लोग उसको ब्रह्मा का मंदिर क्यों कहते हैं ये वही जानें, कदाचित्‌ ज्ञान न होने के कारण और गाइडों द्वारा गलत बताए जाने के कारण ऐसा भ्रम है।

  12. pawan saxena on 28th October 2009 at 1648 hours:  

    amit ji ,kalam davaat ka istemaal karnewalon ko maa sarswati ki tarah bagwaan chitragupt ki puja karni chahiye

 

Have Your Say, I'd love to know your opinion.

Name (required)
Email (required - this will not be visible to anyone)
Website/Blog (optional)
Comment: